पूजा से पहले चश्मा तो उतार लेतीं...' Bhumi Pednekar की तस्वीरों पर यूजर्स ने उठाए सवाल

सावन में भूमि पेडनेकर भगवान शिव की पूजा करने मंदिर पहुंचीं और जलाभिषेक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. लेकिन पूजा के दौरान काला चश्मा पहनने की वजह से वह ट्रोल हो गईं. कई यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि किसी की आस्था का फैसला उसके पहनावे से नहीं किया जा सकता.

पूजा के दौरान काला चश्मा पहनने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर

(Image Source:  instagram : @bhumisatishpendnekkar )

सावन के पवित्र महीने में कई बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेस भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं. उन्होंने शिवलिंग पर जल चढ़ाया और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए. हालांकि, उनकी भक्ति से ज्यादा लोगों का ध्यान एक ऐसी बात पर गया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.

पूजा के दौरान भूमि ने काला चश्मा पहन रखा था. तस्वीरें सामने आते ही कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने इसे श्रद्धा से जोड़ते हुए उनकी आलोचना की, जबकि कई फैंस ने उनका समर्थन भी किया.

काले चश्मे को लेकर क्यों भड़के यूजर्स?

instagram : @bhumisatishpendnekkar

भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिर दर्शन की तस्वीरें और वीडियो साझा किए. इस दौरान वह ब्लैक टॉप, ब्लू जींस और काले रंग का सनग्लास पहने नजर आईं. उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पोस्ट के साथ लिखा कि सावन की शुरुआत पर वह आसान जिंदगी नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीने की ताकत मांग रही हैं. पोस्ट वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने सवाल किया कि पूजा करते समय उन्होंने चश्मा क्यों नहीं उतारा. कुछ ने लिखा कि भगवान की पूजा करते समय चश्मा हटाना चाहिए था, जबकि कुछ ने इसे श्रद्धा के खिलाफ बताया.

किसने किया समर्थन ?

instagram : @bhumisatishpendnekkar

 जहां एक ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भूमि की आलोचना की, वहीं कुछ लोगों ने उनका बचाव भी किया. उनका कहना था कि किसी की श्रद्धा का अंदाजा केवल कपड़ों या चश्मे से नहीं लगाया जा सकता. उनके अनुसार, पूजा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सच्ची आस्था और भावनाएं होती हैं.

कौन सी फिल्म में नजर आएंगी भूमि पेडनेक?

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही ऐतिहासिक फिल्म 'The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj' में नजर आएंगी. इस फिल्म में वह रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में ऋषभ शेट्टी, अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इससे पहले भूमि वेब सीरीज 'दलदल' में नजर आई थीं.

Similar News