खुलासे के नाम पर लॉलीपॉप! सरदार जी के साथ वड़ापाव गर्ल Chandrika Dixit का नया वीडियो वायरल,अभी भी नहीं खुला राज

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने 'लव विद मिस्ट्रीमैन' वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हालांकि जिस बड़े खुलासे की उम्मीद थी, वह नहीं हुआ, जिससे फैंस निराश नजर आए.;

( Image Source:  Instagram: chandrika.dixit )
By :  रूपाली राय
Updated On : 8 Feb 2026 3:07 PM IST

दिल्ली की मशहूर 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित (Chadrika Dixit) इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में हैं. वे पहले स्ट्रीट फूड बेचने वाली एक साधारण लड़की थीं, लेकिन एक इमोशनल वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात स्टार बन गईं. उन्होंने अपनी हालिया पोस्ट से यह दावा किया था कि वह 8 फरवरी को बड़ा खुलासा करेंगी. जिसके बाद अब उनका एक नया वीडियो सामने आ गया है जिसमें उनके साथ उनका मिस्ट्रीमैन है. चंद्रिका ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'लव विद मिस्ट्रीमैन.'

वीडियो में चंद्रिका कहती है तुम गलत थे कि मुझे कभी प्यार नहीं हो सकता है. मिस्ट्रीमैन पूछता है कि तुम्हें किससे प्यार हो गया है.चंद्रिका कहती है तुमसे।' जिसके बाद दोनों गले लग जाते है. बैकग्राउंड में जिस तरह से म्यूजिक बज रहा है. ऐसा लगता है दोनों का कोई नया वीडियो सॉन्ग आने वाला है और यह उसी के प्रमोशन का हिस्सा है. लेकिन यूजर्स और वड़ापाव गर्ल्स के फैंस जरूर निराश हो गए है क्योंकि उन्हें अंदाजा था कि चंद्रिका अपने और युगम के बारें में कोई खुलासा करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लोगों के बीच अभी भी यह पहली चल रही है कि आखिर दोनों की टूटती शादी का क्या?.  

हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस बेहद निराश हुए है और चंद्रिका की वीडियो पर कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक ने कहा, 'खुलासे के नाम पर लॉलीपॉप क्यों दिया सीधा-सीधा बता दो की शादी तोड़ रही हो. ' दूसरे ने कहा, 'सच बताओ आखिर चल क्या रहा है. ' एक ने कहा, 'ड्रामे से फुर्सत मिल जाए तो बता देना आखिर यह चल क्या रहा है. ' एक अन्य ने कहा, 'दीदी कुछ नहीं चाहती दुकान पे वड़ा पाव बिरयानी और वड़ा भटूरा बेचने के लिए. '

कब हुईं थी फेमस?

चंद्रिका दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में वड़ा पाव का स्टॉल चलाती थी. एक बार दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने उनके स्टॉल को बंद करने की धमकी दी थी तब उन्होंने रोते-रोते एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूरी और संघर्ष की बात बताई. यह वीडियो इतना तेजी से वायरल हुआ कि लाखों लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया. लोग उनकी ईमानदारी और मेहनत से प्रभावित हुए. इसी वजह से उन्हें 'वड़ा पाव गर्ल' का नाम मिला. बाद में वे Bigg Boss OTT 3 में भी गईं और और ज्यादा फेमस हो गईं.

Similar News