Lock Upp 2 से कौन होगा पहला कंटेस्टेंट आउट? इस वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में मचेगा बवाल
Lock Upp Season 2 शो में लगातार हो रहे झगड़े, गेम प्लान, खुलासे और नए ट्विस्ट दर्शकों की दिलचस्पी बनाए हुए हैं. अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेष्ठा अय्यर शो से एलिमिनेट होगी.
Lock Upp 2 से कौन होगा पहला कंटेस्टेंट आउट
(Image Source: instagram-@netflixindiareality )Lock Upp Season 2 में पहले एलिमिनेशन को लेकर सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में से श्रेष्ठा अय्यर शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन सकती हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस बात पर मुहर नहीं लगी है.
वहीं, पहले एविक्शन की चर्चा के बीच शो में बड़ा ट्विस्ट भी देखने को मिल सकता है. खबर है कि टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री करेंगी. अगर ऐसा होता है, तो उनका बेबाक अंदाज और मजबूत गेम शो के समीकरण पूरी तरह बदल सकता है.
नॉमिनेशन में कौन से कंटेस्टेंट्स?
इस हफ्ते श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं. सभी कंटेस्टेंट्स अपनी जगह बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिससे शो का मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.
कौन हो सकता है पहला एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेष्ठा अय्यर शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन सकती हैं. खबरों में दावा किया गया है कि श्रेया कालरा, माधुरी ग्रोवर और आकांक्षा चमोला सेफ हो गईं, जबकि सूफी मोतीवाला और श्रेष्ठा अय्यर बॉटम-2 में पहुंच गए. इसके बाद होस्ट ने घरवालों से उस कंटेस्टेंट को बचाने के लिए वोट करने को कहा, जिसे वे शो में देखना चाहते थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, सूफी मोतीवाला को ज्यादा वोट मिले, जिसके बाद श्रेष्ठा अय्यर का सफर खत्म हो गया.
किस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की होगी एंट्री?
एलिमिनेशन की खबरों के बीच शो में पहला वाइल्ड कार्ड ट्विस्ट भी सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की Lock Upp Season 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री होने वाली है. अगर यह बात सच निकली, तो यकीनन अंगूरी भाभी अपने अलग अंदाज से शो में एंटरटेनमेंट का तड़का जरूर लगाएंगी.