India's Got Latent वाले Samay Raina के नए वीडियो में ऐसा क्या, जिस पर आ रहे करोड़ों Views, रणवीर इलाहाबादिया पर बड़ा खुलासा

इन दिनों एक बार फिर समय रैन की चर्चा तेज हो गई है. बीते दिन उन्होंने India's Got Latent वाले विवाद पर जमकर बयान दिया उन्होंने अपने नए यूट्यूब कॉमेडी स्पेशल 'STILL ALIVE' में ऐसा क्या कह दिया है कि कुछ ही घंटों में करोड़ों Views चले गए. आइए एक नजर डालते हैं

( Image Source:  @govindprataps12-X )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 8 April 2026 6:01 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना सोशल मीडिया पर फिर से छा गए हैं.India's Got Latent में हुए विवाद के करीब 14 महीने बाद उन्होंने अपने नए यूट्यूब कॉमेडी स्पेशल 'STILL ALIVE' के जरिए दर्शकों के सामने वापसी की है. इस वीडियो में समय ने न सिर्फ पुराने विवादों पर खुलकर बात की बल्कि अपने अनुभव, कठिनाइयों और फैंस के प्यार को लेकर भावुक भी हुए हैं. उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. अब हर कोई उनके नए खुलासों और कॉमिक अंदाज को शेयर कर रहा है. आइए जानते हैं उनके वीडियो के सबसे अहम बिंदु.

समय रैना ने India's Got Latent विवाद पर क्या कहा?

समय रैना ने खुलासा किया कि जिस एपिसोड पर विवाद हुआ, वह 5 घंटे का था. इसे मुश्किल से एडिट कर एक घंटे का किया गया. उन्होंने कहा कि 'कई लोग मुझसे पूछते हैं, समय भाई आपने रणवीर इलाहाबादिया का वो घटिया सवाल क्यों नहीं हटाया? सच बताऊँ, उसने वो सवाल 8 बार किया था. बाकी सब हटाया गया था, मैंने 99% कीटाणु मार दिए थे. मुझे क्या पता था कि 1% ही पेंडेमिक बन जाएगा.'

रणवीर इलाहाबादिया पर बड़ा खुलासा

समय ने बताया कि रणवीर ने शो में कई अश्लील और आपत्तिजनक सवाल किए थे. एपिसोड के एडिट के बाद भी उनका एक सवाल दिखाया गया. समय ने कहा कि रणवीर को आखिरी तक डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन खुद के घर में ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई.

अमिताभ बच्चन और अभिषेक पर क्या कहा?

समय रैना ने अपने स्टैंडअप में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि 'कौन बनेगा करोड़पति' में जाकर उन्होंने कई सवाल पूछना चाहा था लेकिन खुद पर कंट्रोल किया. अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने मजाक में कहा कि आपने इतना पोलियो का एड किया, फिर अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा किया?” साथ ही अभिषेक, ऐश्वर्या और जया को बुलाकर उन्हें देखने का भी मजाक उड़ाया.

क्यों हुआ था India's Got Latent विवाद

फरवरी 2025 में रणवीर इलाहाबादिया ने एक अश्लील सवाल किया. इस सवाल के बाद वीडियो वायरल हुआ और समय रैना समेत शो से जुड़े लोगों के खिलाफ कई FIR दर्ज हुई. रणवीर ने माफी मांगी, और समय को सभी एपिसोड डिलीट करने पड़े.

स्टैंडअप में वापसी और ‘स्टिल अलाइव’

एक साल बाद समय रैना ने यूट्यूब कॉमेडी स्पेशल 'स्टिल अलाइव' के साथ वापसी की. उन्होंने खुलकर बताया कि विवाद ने उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से कितना प्रभावित किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके एडिटर को गिरफ्तार किया और सभी एपिसोड हटवाए.

मां की खुशी और फैंस का प्यार

समय ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ भावुक पल भी साझा किया. वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट में मां की खुशी नजर आई. उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं. स्टिल अलाइव को इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया. मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं.'

Similar News