इस Weekend YouTube पर देखें ये 6 फ्री रोमांटिक मूवीज, बिना OTT सब्सक्रिप्शन मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
अगर आपके पास OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो भी वीकेंड बोरिंग नहीं होगा. YouTube पर मौजूद ये 6 रोमांटिक फिल्में फ्री में शानदार एंटरटेनमेंट देंगी.
अगर आपके पास किसी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो घबराइए मत. यूट्यूब पर ढेर सारी अच्छी रोमांटिक फिल्में पूरी तरह फ्री में अवेलेबल हैं. बस अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और थोड़ा समय चाहिए. आप वीकेंड पर 5 बेहतरीन रोमांटिक फ़िल्में देख सकते हैं. जो यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएंगी. ये फिल्में प्यार, इमोशंस, ड्रामा और कुछ हंसी-मजाक से भरपूर हैं। इन्हें घर बैठे आराम से देख सकते हैं.
1. दिल (1990) -
यह 90s की सबसे पॉपुलर रोमांटिक फिल्मों में से एक है. कहानी है राजा (आमिर खान) और माधु (माधुरी दीक्षित) की. दोनों के परिवारों में पुरानी दुश्मनी है, लेकिन दिल की बात दिल तक पहुंच जाती है. फिल्म में प्यार की मिठास, परिवार की जिद और इमोशनल मोमेंट्स कमाल के हैं. आमिर और माधुरी की केमिस्ट्री आज भी दिल छू लेती है। अगर आप क्लासिक रोमांस पसंद करते हैं तो यह फिल्म जरूर देखें. यूट्यूब पर Shemaroo या दूसरे चैनल्स पर फुल मूवी अवेलेबल है.
2. हाफ गर्लफ्रेंड (2017) -
चेतन भगत की कहानी पर बनी यह फिल्म युवा प्यार को बहुत खूबसूरती से दिखाती है. मदन (अर्जुन कपूर) एक छोटे शहर का लड़का है जो दिल्ली के कॉलेज में पढ़ने जाता है. वह श्रद्धा कपूर से प्यार करता है, लेकिन रिश्ता शुरू में सिर्फ 'हाफ गर्लफ्रेंड' वाला रह जाता है. फिल्म में दोस्ती, प्यार, ब्रेकअप और फिर दोबारा मिलने की कहानी है. इसमें रोमांस के साथ रियल लाइफ के स्ट्रगल भी दिखाए गए हैं. नई जनरेशन के लिए बहुत रिलेटेबल फिल्म है. यूट्यूब पर फुल मूवी आसानी से मिल जाएगी.
3. मीडिल क्लास लव (2022) -
प्रीत कमानी और काव्या थापर की फ्रेश रोमांटिक कॉमेडी. यह फिल्म मिडिल क्लास फैमिली के लड़के की लव स्टोरी है. वह प्यार को अपनी जिंदगी बदलने का जरिया बनाना चाहता है. फिल्म में हंसी-मजाक, कॉलेज लाइफ और सच्चे प्यार के मोमेंट्स भरपूर हैं. हिमेश रेशमिया का म्यूजिक भी अच्छा है. अगर आपको हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी पसंद है तो यह फिल्म आपके मूड को अच्छा कर देगी. यूट्यूब पर नई रिलीज वाली रोमांटिक फिल्मों के चैनल्स पर अवेलेबल है.
4. जब वी मेट (2007)
अगर आप यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी गई रोमांटिक फिल्म की बात करें तो 'जब वी मेट' अभी तक टॉप पर है. शाहरुख खान, सलमान खान या आमिर की पुरानी क्लासिक फिल्मों की भी अच्छी व्यूज हैं, लेकिन शेमारू चैनल पर अवेलेबल इस फिल्म की एक अपलोड पर 92 मिलियन (9 करोड़ 22 लाख) से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. यह नंबर कई अन्य पॉपुलर रोमांटिक फिल्मों से काफ़ी आगे है. कॉमेडी के साथ गीत और आदित्य की लोव स्टोरी बेहद शानदार है. जिसमें करीना कपूर खान और शाहिद कपूर ने बेहरीन एक्टिंग की है.
5. कॉकटेल (2012)
मॉडर्न रोमांस की बेहतरीन मिसाल. फिल्म में दोस्ती, अट्रैक्शन, गलतफहमियां और असली प्यार की खोज दिखाई गई है. दीपिका और सैफ की परफॉर्मेंस कमाल की है. फिल्म में लंदन और भारत के खूबसूरत लोकेशन्स, अच्छा म्यूजिक और इमोशनल डेप्थ है. अगर आप थोड़ी मेच्योर और स्टाइलिश रोमांटिक फिल्म देखना चाहते हैं तो 'कॉकटेल' जरूर ट्राई करें. यूट्यूब पर फुल मूवी अवेलेबल है. इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आएं थे.
6. हैलो गुरु प्रेम कोसमे
यह 2018 की एक तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म प्यार, दोस्ती, परिवार और कॉमेडी का मिश्रण है. अगर आपको हल्की-फुल्की, फेमिली एंटरटेनमेंट वाली रोमांटिक फिल्म पसंद है तो यह अच्छी रहेगी. फिल्म का हिंदी डब्ड वर्जन 'दमदार खिलाड़ी' के नाम से मिल जायेगी. ये एक हल्की-फुल्की, मस्ती भरी और दिल छू लेने वाली फिल्म है, जिसमें प्यार, दोस्ती, परिवार और भरपूर कॉमेडी का पूरा पैकेज मिलता है. फिल्म में राम पोथिनेनी, अनुपमा परमेश्वरन, प्रकाश राज, सयाजी शिंदे समेत कई दमदार कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं. राम और अनुपमा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई. फिल्म को यूट्यूब पर 6 साल पहले (2019 में) हिंदी डब्ड वर्जन के रूप में रिलीज किया गया था. आदित्य मूवीज चैनल पर उपलब्ध इस फिल्म ने 615 मिलियन (61.5 करोड़) से भी ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं.