‘Drishyam’ की कहानी ने पिछले दो पार्ट में दर्शकों को विजय सलगांवकर के साथ ऐसे जोड़े रखा कि अब हर किसी की नजर इसके आखिरी अध्याय पर है. ‘Drishyam: The Conclusion’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय के किरदार में लौटेंगे, जबकि तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपनी पुरानी रोल को आगे बढ़ाते नजर आएंगे.

तीसरे पार्ट की रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को करीब 18 से 22 करोड़ रुपये, जबकि तब्बू को लगभग 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है. वहीं श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर की फीस इससे काफी कम बताई गई है. हालांकि, इन सभी रकम की ऑफिशियल कंफर्मेशन फिल्म के मेकर्स की ओर से नहीं की गई है.

अजय देवगन की फीस कितनी?

फिल्म की कहानी में विजय सलगांवकर के किरदार को एक बार फिर अजय देवगन निभा रहे हैं और इसी वजह से उनकी फीस भी चर्चा में है. NewsX की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के लिए अजय देवगन को करीब 18 से 22 करोड़ रुपये मिले हैं. हालांकि, यह रकम पिछली फिल्म ‘Drishyam 2’ के मुकाबले कम बताई जा रही है. 

तब्बू को कितनी रकम मिलेगी?

विजय सलगांवकर की मुश्किलों को बढ़ाने वाली पुलिस अधिकारी मीरा देशमुख के रोल में तब्बू एक बार फिर नजर आएंगी. फिल्म में उनका किरदार कहानी को आगे बढ़ाने में खास भूमिका रखता है. News24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए तब्बू की फीस लगभग 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. हालांकि, मेकर्स या एक्ट्रेस की ओर से इस रकम को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

श्रिया सरन की फीस

instagram-@shriya_saran1109

विजय सलगांवकर के परिवार की कहानी में नंदिनी का किरदार भी उतना ही खास है, जिसे पर्दे पर श्रिया सरन निभाती नजर आएंगी. ‘Drishyam 3’ में उनकी वापसी की खबर के साथ फीस को लेकर भी चर्चाएं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार श्रिया सरन को करीब 1 करोड़ रुपये मिला है.

इशिता दत्ता 

instagram-@ishidutta

विजय के परिवार में अंजू का किरदार भी कहानी को एक अलग कनेक्शन देता है. इस भूमिका में इशिता दत्ता एक बार फिर दिखाई देंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘Drishyam 3’ में अंजू का रोल निभाने के लिए इशिता दत्ता को करीब 50 लाख रुपये मिले हैं.

रजत कपूर की कितनी है फीस?

दूसरी ओर, कहानी में मीरा देशमुख के पति महेश की भूमिका रजत कपूर निभाते दिखाई देंगे. फिल्म में उनका किरदार भी अहम कड़ी के तौर पर सामने आएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोल के लिए रजत कपूर को करीब 40 लाख से 70 लाख रुपये फीस चार्ज की है.

जयदीप अहलावत

‘Drishyam 3’ की कहानी में जयदीप अहलावत की एंट्री भी काफी खास होने वाली है. फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण किरदार को पर्दे पर उतारते दिखाई देंगे, जिससे कहानी में नया मोड़ आने की उम्मीद है. हालांकि, इस रोल के लिए जयदीप अहलावत को कितनी फीस मिल रही है, इसे लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.