पुरुषों को फिजिकल नीड होती है....ऐसा क्या बोल गई 'पद्मावत' फेम Anupriya Goenka? नेटिजन्स सुना रहे खरी-खोटी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ने वेश्यावृत्ति को ‘सोशल सर्विस’ जैसा पेशा बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया. यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं के शोषण को बढ़ावा देने वाला बताया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका (Anupriya Goenka), जिन्हें फिल्म 'पद्मावत', 'वॉर' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों से पहचान मिली है. हाल ही में एक ऐसे बयान की वजह से चर्चा में आ गई हैं जिसने पूरे सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है. अनुप्रिया ने प्रॉस्टीट्यूशन यानी वेश्यावृति को लेकर अपना खुला नजरिया रखा. उन्होंने इसे एक तरह की सोशल सर्विस बताया और कहा कि इस पेशे ने कई महिलाओं की सुरक्षा में मदद की है. उनके इस बयान के बाद से उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. लोग उन्हें खूब आलोचना कर रहे हैं और उनके बयान को गलत ठहरा रहे हैं.
फिल्मी ज्ञान से बातचीत के दौरान अनुप्रिया गोयनका ने कहा कि वेश्यावृति चुनिंदा पेशों में से एक है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से आज आम महिलाएं बिना किसी डर के खुलेआम सड़कों पर घूम सकती हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह पेशा कुछ हद तक सोशल सर्विस यानी सामाजिक सेवा की तरह काम करता है. अनुप्रिया का कहना था कि कई बार पुरुषों को अपनी नौकरी या काम के सिलसिले में महीनों या सालों तक घर से दूर रहना पड़ता है. ऐसे में उनकी फिजिकल नीड बढ़ जाती हैं. अगर ये जरूरतें पूरी न हो सकें तो कई बार वे गलत रास्ते पर चले जाते हैं या दूसरी महिलाओं को परेशान करते हैं.
पुरुषों का सहारा बनती है प्रॉस्टिट्यूट
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रॉस्टिट्यूट इन पुरुषों का सहारा बनती हैं और उन्हें सही राह पर रहने में मदद करती हैं. इस तरह यह पेशा कई अपराधों को रोकने में भी मदद करता है. अनुप्रिया ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि कई पुरुष अपनी शारीरिक जरूरतों के कारण इधर-उधर भटकने लगते हैं. ऐसे में ये महिलाएं उनका साथ देती हैं और उन्हें बैलेंस्ड बनाए रखने में मदद करती हैं. लेकिन अनुप्रिया के इस बयान को लोगों ने अच्छा नहीं माना.
बुरी तरह हुईं ट्रोल
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. कई लोगों ने लिखा, 'अगर आप समस्या का समाधान नहीं कर सकते तो इसे सोशल सर्विस कहकर सही ठहरा रहे हैं.' कुछ यूजर्स ने कहा कि वेश्यावृति कोई सेवा नहीं है, बल्कि यह कई लड़कियों को जबरन दलदल में धकेलने का साधन बन जाता है.' एक यूजर ने लिखा, 'फीलिंग्स और इंसानियत को पैसे से नहीं खरीदा जा सकता.' कई महिलाओं ने भी इस बयान पर नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह के बयान से वेश्यावृति को बढ़ावा मिलता है, जबकि यह महिलाओं का शोषण है.' कुछ ने अनुप्रिया से सवाल किया कि क्या वे खुद इस पेशे को सम्मानजनक मानती हैं. अनुप्रिया गोयनका पहले भी अपनी खुली सोच और बोल्ड बयानों के लिए जानी जाती रही हैं.
कौन हैं अनुप्रिया गोयनका
अनुप्रिया गोयनका मुख्य रूप से बॉलीवुड और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं. वह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी है. साल 2014 में अनुप्रिया ने विद्या बालन की बॉबी जासूस से डेब्यू किया और उसी साल उन्होंने तेलुगु फिल्म 'Potugadu' से साउथ में शुरुआत की. उन्होंने 'डिशूम', 'डैडी', 'पाठशाला' जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर' और शाहिद कूर के साथ 'पद्मावत' से मिली।