नाना बनकर इमोशनल हुए Anil Kapoor, बेटी सोनम कपूर और नाती वायु पर लुटाया प्यार

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे के जन्म की खुशखबरी दी. अनिल कपूर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए दोबारा नाना बनने की खुशी जाहिर की, वायु बना बड़ा भाई.

Anil Kapoor React After Second Time Become Grandfather(Image Source:  Instagram: sonamkapoor )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा को 29 मार्च 2026 को एक प्यारा सा बेटा हुआ है. इस खुशखबरी से पूरा परिवार बेहद खुश है. खासकर दिग्गज एक्टर अनिल कपूर दोबारा नाना बनने पर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं. अनिल कपूर ने अपनी इस खुशी को इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही इमोशनल और प्यारा सा नोट लिखकर शेयर किया.

उन्होंने लिखा, 'और बस इसी पल... मेरा दिल और भी बड़ा हो गया. दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरी नन्ही सी बच्ची. तुम्हें पहले से ही बहुत सारा प्यार मिल रहा है. वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो... और मुझे पूरा यकीन है कि तुम इस भूमिका को बहुत अच्छे से निभाओगे. धन्यवाद सोनम और आनंद... नाना का दिल आज खुशी से भर गया है. इस पागलपन भरी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे प्यारे. इस खूबसूरत और प्यार से भरी जिंदगी में तुम्हारा स्वागत है.'

सोनम ने दिया बेटे को जन्म 

रविवार 29 मार्च को सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने एक खूबसूरत डिजिटल आर्ट पोस्ट शेयर किया. इस तस्वीर में एक महिला को हरे-भरे नेचुरल एनवायरनमेंट में शांत और ध्यानमग्न मुद्रा में बैठे हुए दिखाया गया है. उसके आस-पास सुंदर पेड़-पौधे, फूल, एक हिरण, एक मोर और कई रंग-बिरंगे पक्षी दिख रहे हैं. पूरी तस्वीर बहुत शांत, गर्मजोशी भरी और डिवाइन लग रही है.

वायु बना बड़ा भाई 

इस पोस्ट में लिखा गया कैप्शन भी बहुत प्यारा और इमोशनल है. इसमें सोनम, आनंद और उनके बड़े बेटे वायु के सिग्नेचर भी हैं. कैप्शन में लिखा है, 'बड़े ग्रटीटुडे और प्यार से भरे दिलों के साथ, हम आज 29 मार्च 2026 को अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं. हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है. इस नए सदस्य के आने से हमारे दिल खुशी से भर गए हैं. वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करने के लिए बहुत एक्साइटेड है. हम इस अनमोल नए जीवन के लिए बेहद आभारी हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और स्नेह से भर दिया है. हम अब चार सदस्यों वाले परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं..प्यार सहित.' 

सोनम, आनंद और वायु

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी. उनके पहले बेटे वायु का जन्म साल 2022 में हुआ था. एक्ट्रेस सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में एक स्टाइलिश और खूबसूरत पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया. इसके बाद फरवरी 2026 में उन्होंने एक छोटा लेकिन बहुत खास बेबी शॉवर भी आयोजित किया था, जो परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया गया. यह खुशखबरी पूरे कपूर परिवार और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है. 

Similar News