पूरा यूक्रेन हमारा है: पुतिन रूसी राष्ट्रपति... ... Aaj ki Taaza Khabar: ...पूरा यूक्रेन हमारा है, 'ईरान के साथ जारी रहेगा परमाणु सहयोग'; पुतिन- पढ़ें 20 जून की बड़ी खबरें
पूरा यूक्रेन हमारा है: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए एक और विवादित बयान दे डाला। पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के लोग "एक ही राष्ट्र" हैं और इस संदर्भ में "पूरा यूक्रेन हमारा है" पुतिन ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी नियंत्रण की संभावना से इनकार नहीं करते. यह बयान उस समय आया है जब रूस-यूक्रेन युद्ध अपने तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है और दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है.
हालांकि पुतिन ने यह भी कहा कि रूस ने कभी यूक्रेन की संप्रभुता पर सवाल नहीं उठाया, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब 1991 में यूक्रेन ने सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्रता की घोषणा की थी, तब उसने खुद को एक "तटस्थ राष्ट्र" बताया था. पुतिन का यह बयान पश्चिमी देशों को सीधी चुनौती की तरह देखा जा रहा है, खासकर उन देशों को जो यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन कर रहे हैं. यह बयान न केवल रूस के विस्तारवादी दृष्टिकोण को उजागर करता है, बल्कि यूक्रेन पर लंबे समय से चल रहे दावे को भी वैचारिक आधार देने की कोशिश है.