“सरकार सच से डरती है, इसलिए मुझे बोलने नहीं दिया... ... Aaj ki Taaza Khabar: 'चलो जेल जाने के लिए तैयार रहूंगा, केस हुआ है तो गिरफ्तार करो' ओवैसी के केस पर बोले हिमंता बिस्वा सरमा
“सरकार सच से डरती है, इसलिए मुझे बोलने नहीं दिया गया” - राहुल गांधी का बड़ा आरोप
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन में उन्हें बोलने से रोके जाने को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूरा विवाद जनरल नरवणे की किताब को लेकर शुरू हुआ, जिस पर सरकार किसी भी तरह की चर्चा नहीं चाहती थी. राहुल गांधी ने बताया कि जब उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, तो सरकार ने सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित कर दी और उन्हें बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, “पहले कहा गया कि मैं किसी किताब का हवाला नहीं दे सकता. फिर कहा गया कि मैगजीन का हवाला भी नहीं दे सकता. जब मैंने कहा कि बिना उद्धरण दिए ही बात करूंगा, तब भी मुझे बोलने से रोका गया.”
Update: 2026-02-09 09:55 GMT