“राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया, संसद बहस का... ... Aaj ki Taaza Khabar: 'चलो जेल जाने के लिए तैयार रहूंगा, केस हुआ है तो गिरफ्तार करो' ओवैसी के केस पर बोले हिमंता बिस्वा सरमा
“राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया, संसद बहस का मंच नहीं रही” - शशि थरूर का सरकार और स्पीकर पर हमला
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न मिलने पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति बेहद अजीब और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है. शशि थरूर ने कहा कि संसद में पिछले 70 वर्षों से चली आ रही परंपरा रही है कि जब दो लोग बोलने के लिए खड़े होते हैं, तो एक नेता प्रतिपक्ष और दूसरा संसदीय कार्य मंत्री होता है. दोनों को बोलने का अवसर दिया जाता है. लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में लगातार दो पीठासीन अधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष को बोलने की अनुमति नहीं दी, जबकि संसदीय कार्य मंत्री को हर बार तुरंत माइक दे दिया गया. थरूर ने कहा, “यह ठीक नहीं है. आप सरकार के पक्ष को इस तरह तरजीह नहीं दे सकते. सदन हम सभी का है. नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार है और सरकार को बाद में जवाब देने का पूरा मौका मिलेगा.”