लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा: प्रियंका गांधी... ... Aaj ki Taaza Khabar: 'चलो जेल जाने के लिए तैयार रहूंगा, केस हुआ है तो गिरफ्तार करो' ओवैसी के केस पर बोले हिमंता बिस्वा सरमा

लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा: प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं - यह लोकतंत्र नहीं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा की कार्यवाही को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सदन में आकर विपक्षी नेता को बोलने तक की अनुमति नहीं दी जा रही, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक है. प्रियंका गांधी ने कहा, “यह बहुत दुखद है कि हम सदन में जाते हैं और बिना किसी चर्चा के बाहर आ जाते हैं. नेता प्रतिपक्ष को एक मिनट के लिए भी बोलने नहीं दिया जा रहा. यह हास्यास्पद स्थिति है. यह लोकतंत्र नहीं है. फिर हम यहां आते ही क्यों हैं? उन्हें बोलने दिया जाना चाहिए.”

Update: 2026-02-09 08:55 GMT

Linked news