तक्षशिला यात्रा पर हिमंता का सवाल: गोगोई को... ... Aaj ki Taaza Khabar: 'चलो जेल जाने के लिए तैयार रहूंगा, केस हुआ है तो गिरफ्तार करो' ओवैसी के केस पर बोले हिमंता बिस्वा सरमा

तक्षशिला यात्रा पर हिमंता का सवाल: गोगोई को रावलपिंडी जाने की इजाजत किसने दी?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पाकिस्तान यात्रा को लेकर नया सवाल खड़ा किया है. हिमंता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गोगोई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह खुलासा किया कि तक्षशिला (टैक्सिला) इस्लामाबाद में नहीं, बल्कि पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले में स्थित है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, गोगोई के पाकिस्तान वीजा में केवल लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जाने की अनुमति दर्ज थी. ऐसे में यह एक गंभीर और सीधा सवाल बनता है कि जब वीजा में रावलपिंडी जाने की अनुमति नहीं थी, तो वह तक्षशिला कैसे पहुंचे? हिमंता सरमा ने कहा कि पाकिस्तान के इमिग्रेशन नियमों के अनुसार, वीजा में दर्ज शहरों के अलावा किसी अन्य क्षेत्र में यात्रा करने के लिए विशेष अनुमति जरूरी होती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बिना स्पष्ट मंजूरी के गोगोई को रावलपिंडी जिले में स्थित तक्षशिला तक जाने में किसने मदद की.

Update: 2026-02-09 08:38 GMT

Linked news