भारत की तेज़ आर्थिक उड़ान से ASEAN को फायदा,... ... Aaj ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के विधायिका के बाहर UGC समर्थन में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज
भारत की तेज़ आर्थिक उड़ान से ASEAN को फायदा, शिक्षा और व्यापार में सहयोग बढ़ेगा: अनवर इब्राहिम
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक प्रभाव की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि 'भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक मंच पर यह एक असाधारण उभार है. ऐसे में ASEAN के संदर्भ में मलेशिया को भी जबरदस्त लाभ होगा, अगर हम भारत के साथ सहयोग के और ज्यादा रास्ते और अवसर तलाश सकें और 2025 में हासिल किए गए 18.59 अरब डॉलर के व्यापार आंकड़े से आगे बढ़ सकें.
एक उल्लेखनीय कदम स्थानीय मुद्रा के अधिकतम उपयोग का फैसला है. शिक्षा हमेशा से बेहद अहम रही है. कई मलेशियाई नागरिकों ने भारत में शिक्षा हासिल की है और मलेशिया में भारतीय छात्रों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. खासतौर पर बीते एक दशक में, मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत के शैक्षणिक उत्कृष्टता केंद्रों को वैश्विक स्तर पर शानदार पहचान मिली है. ये संस्थान न केवल पश्चिमी देशों के प्रतिष्ठित संस्थानों के बराबर हैं, बल्कि कई मामलों में उनसे आगे भी निकल चुके हैं. इसलिए हम निश्चित रूप से इस दिशा में काम करेंगे ताकि विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में भारत में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या और बढ़ाई जा सके.'