आतंकवाद से साझी लड़ाई से रणनीतिक साझेदारी तक:... ... Aaj ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के विधायिका के बाहर UGC समर्थन में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज
आतंकवाद से साझी लड़ाई से रणनीतिक साझेदारी तक: भारत-मलेशिया रिश्तों को नई ऊंचाई देने का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल मुझे आपके साथ प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों से मिलने का अवसर भी मिला. यह एक बेहद खास अनुभव था. प्रवासी समुदाय के मन में आपके प्रति जो व्यक्तिगत सम्मान और स्नेह है, वह कल साफ नजर आया और मुझे इस पर गर्व महसूस हुआ. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन बेहद अहम है. हम दृढ़ता से मानते हैं कि भारत और मलेशिया की समृद्धि आपस में जुड़ी हुई है.
वैश्विक अस्थिरता के इस दौर में, भारत और मलेशिया- दो समुद्री पड़ोसी देशों के लिए यह जरूरी है कि हम अपने रिश्तों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करें. मेरी आज की यात्रा का मूल संदेश बिल्कुल स्पष्ट है. भारत, मलेशिया के साथ मिलकर अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहता है और हर संभव क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करना चाहता है.”
Update: 2026-02-08 03:11 GMT