'पझाया सोरू' की सेहत का संदेश: चेन्नई में ‘Run for... ... Aaj ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के विधायिका के बाहर UGC समर्थन में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज
'पझाया सोरू' की सेहत का संदेश: चेन्नई में ‘Run for Rice’ मैराथन को दिखाई गई हरी झंडी
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमणियन ने ‘Run for Rice – Pazhaya Soru Marathon, 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मैराथन का आयोजन पझाया सोरू की महत्ता और इसके स्वास्थ्य लाभों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के लिए किया गया है. इसमें 1,000 से अधिक डॉक्टरों, मेडिकल कॉलेज के छात्रों और वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया, ताकि आम जनता तक इसका संदेश पहुंचे. आज पझाया सोरू तमिलनाडु और विदेशों के कई स्टार होटलों में नाश्ते के रूप में परोसा जा रहा है. मुझे उम्मीद है कि इस मैराथन से पैदा हुई जागरूकता बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचेगी और तमिलनाडु की पारंपरिक आहार परंपरा पर आधारित स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देगी.”
Update: 2026-02-08 03:09 GMT