भारत- मलेशिया साझेदारी का विस्तार: कृषि से... ... Aaj ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के विधायिका के बाहर UGC समर्थन में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज

भारत- मलेशिया साझेदारी का विस्तार: कृषि से सेमीकंडक्टर और ASEAN तक मजबूत होते रिश्ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आज हमारा सहयोग हर क्षेत्र में लगातार गहराता जा रहा है. चाहे वह कृषि हो, मैन्युफैक्चरिंग हो, क्लीन एनर्जी हो या सेमीकंडक्टर्स. कौशल विकास और क्षमता निर्माण में भी हम एक-दूसरे के अहम साझेदार हैं. रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में हमारा सहयोग भी निरंतर मजबूत हो रहा है. ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए मैं आपको एक बार फिर बधाई देता हूं. हमें पूरा विश्वास है कि मलेशिया के सहयोग से भारत–ASEAN संबंध और अधिक गहरे तथा व्यापक होंगे. हमारे रिश्तों की असली ताकत हमारे लोगों के बीच के संबंध हैं. भारतीय मूल के करीब 30 लाख मलेशियाई नागरिक हमारे दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु की तरह हैं.”

Update: 2026-02-08 03:06 GMT

Linked news