कुआलालंपुर में मोदी- अनवर इब्राहिम की अहम मुलाकात,... ... Aaj ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के विधायिका के बाहर UGC समर्थन में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज

कुआलालंपुर में मोदी- अनवर इब्राहिम की अहम मुलाकात, द्विपक्षीय रिश्तों को नई मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय मुद्दों और आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई. बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं आपका हृदय से धन्यवाद करता हूं. जिस तरह आपने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, और पारंपरिक रीति-रिवाजों से आगे बढ़कर जिस खूबसूरती से इन कुछ घंटों में मलेशियाई जीवन को प्रस्तुत किया, साथ ही जिस उत्कृष्ट ढंग से पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह सब हमेशा हमारी यादों में रहेगा. इसके लिए मैं आपका विशेष और सच्चे मन से आभार व्यक्त करता हूं.”

Update: 2026-02-08 03:01 GMT

Linked news