‘यादव जी की लव स्टोरी’ के टाइटल पर रोक लगाने से... ... Aaj ki Taaza Khabar: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के टाइटल पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
‘यादव जी की लव स्टोरी’ के टाइटल पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के नाम को बदलने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी. याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि यह शीर्षक यादव समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचाता है. न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि फिल्म के शीर्षक में ऐसा कोई शब्द या विशेषण नहीं है जो यादव समुदाय के खिलाफ नकारात्मक अर्थ पैदा करे. कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडित’ मामले से इसे अलग बताते हुए कहा कि वहां “घूसखोर” शब्द सीधे नकारात्मक गुण दर्शाता था, जबकि यहां ऐसा कुछ नहीं है.
Update: 2026-02-25 06:29 GMT