NCERT की किताब में ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय पर... ... Aaj ki Taaza Khabar: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के टाइटल पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

NCERT की किताब में ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI सूर्यकांत बोले - “संस्था को बदनाम नहीं होने देंगे”

कक्षा 8 की NCERT की किताब में न्यायपालिका से जुड़े एक अध्याय को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने बुधवार को एनसीईआरटी की किताब में शामिल “न्यायपालिका में भ्रष्टाचार” विषयक अध्याय पर गंभीर चिंता जताई और इसे न्यायिक संस्थानों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस मामले का स्वतः संज्ञान (सुओ मोटो) लेने के संकेत दिए. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर देशभर के उच्च न्यायालयों में भी बेचैनी है और बार तथा बेंच - दोनों ही वर्ग इससे परेशान हैं.

Update: 2026-02-25 06:01 GMT

Linked news