भुवनेश्वर में बड़ी कार्रवाई: खनन विभाग के डिप्टी... ... Aaj ki Taaza Khabar: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के टाइटल पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
भुवनेश्वर में बड़ी कार्रवाई: खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों से 4 करोड़ से ज़्यादा कैश बरामद
भुवनेश्वर में ओडिशा विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती के ठिकानों से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया है. यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के मामले में की गई. सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा विजिलेंस की टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की. इनमें भुवनेश्वर स्थित उनका सरकारी आवास, निजी घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकाने शामिल हैं. तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, बैंक दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात मिले हैं.
Update: 2026-02-25 05:56 GMT