दो दिन के इज़राइल दौरे के लिए रवाना हुए पीएम मोदी ... ... Aaj ki Taaza Khabar: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के टाइटल पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

दो दिन के इज़राइल दौरे के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर रवाना हो गए हैं. दौरे पर जाने से पहले अपने वक्तव्य में उन्‍होंने कहा, ''अपने प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर मैं 25 से 26 फरवरी 2026 तक इज़राइल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं. भारत और इज़राइल के बीच एक मजबूत, व्यापक और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति और नई ऊंचाइयां हासिल की हैं. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ मेरी विस्तृत चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश तथा जन-जन के बीच संपर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करना है.''

Update: 2026-02-25 04:01 GMT

Linked news