राहुल गांधी के बयान पर संजय राउत का सरकार पर हमला,... ... Aaj ki Taaza Khabar: अगर पुलिस गोली नहीं चलाएगी तो क्या पुलिस खुद गोली खाए? यूपी फार्मा कॉन्क्लेव में बोले सीएम योगी

राहुल गांधी के बयान पर संजय राउत का सरकार पर हमला, बोले - राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाया, जनरल नरवणे की सुरक्षा बढ़ाई जाए

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा उठाया है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. संजय राउत ने कहा, “जब कोई पड़ोसी देश हमला करने की नीयत से सीमा के पास आता है, तो उस समय देश के राजनीतिक नेतृत्व को फैसला लेना चाहिए. उस वक्त तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे आदेश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया.”

Update: 2026-02-03 05:44 GMT

Linked news