ट्रंप से बातचीत के बाद बोले पीएम मोदी- 'मेड इन... ... Aaj ki Taaza Khabar: अगर पुलिस गोली नहीं चलाएगी तो क्या पुलिस खुद गोली खाए? यूपी फार्मा कॉन्क्लेव में बोले सीएम योगी

ट्रंप से बातचीत के बाद बोले पीएम मोदी- 'मेड इन इंडिया' पर 18% टैरिफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद खुशी जताते हुए कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% होना भारत के लिए एक बड़ा सकारात्मक कदम है. पीएम मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए शानदार घोषणा बताया और इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया. प्रधानमंत्री ने कहा, “आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बेहद अच्छा लगा. मुझे खुशी है कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर अब 18% का कम टैरिफ लगेगा. इस ऐतिहासिक फैसले के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद.”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलता है और आपसी सहयोग की असीम संभावनाएं खुलती हैं. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए ट्रंप का नेतृत्व बेहद अहम है और भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है.

Update: 2026-02-03 02:42 GMT

Linked news