बिहार में अपराध को लेकर राबड़ी देवी का तीखा हमला,... ... Aaj ki Taja Khabar: पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, PMO और अहम मंत्रालय होंगे एक छत के नीचे

बिहार में अपराध को लेकर राबड़ी देवी का तीखा हमला, कहा - 24 घंटे हो गए, ना अपराधी पकड़े गए ना सम्राट चौधरी ने दिया इस्‍तीफा

पटना में बिहार विधानसभा के बाहर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. राबड़ी देवी ने राज्य सरकार पर अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 24 घंटे में अपराधियों को पकड़ने या इस्तीफा देने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई जवाबदेही तय नहीं हुई. उन्होंने कहा कि बिहार में रोजाना महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ जघन्य अपराध हो रहे हैं, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है. राबड़ी देवी ने इसे कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता करार दिया.

Update: 2026-02-13 06:58 GMT

Linked news