'पूरे स्टाफ को खत्म कर दूंगा'; Ranveer Singh और... ... Aaj ki Taja Khabar: पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, PMO और अहम मंत्रालय होंगे एक छत के नीचे

'पूरे स्टाफ को खत्म कर दूंगा'; Ranveer Singh और Rohit Shetty को फिर धमकी, लॉरेंस गैंग का कथित ऑडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिलने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर Lawrence Bishnoi से जुड़े गिरोह की ओर से यह चेतावनी दी गई है. सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो में गैंग के सदस्य बताए जा रहे Harry Boxer की आवाज होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें पूरे स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है.

ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया है कि यदि बात नहीं मानी गई तो “पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे.” इस धमकी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और ऑडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है.

Update: 2026-02-13 06:38 GMT

Linked news