पटना में कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल से गिरी... ... Aaj ki Taja Khabar: पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, PMO और अहम मंत्रालय होंगे एक छत के नीचे

पटना में कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा की मौत, परिवारवालों को हत्‍या का शक

पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक निजी कोचिंग संस्थान की इमारत से गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, कोचिंग सेंटर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है.

Update: 2026-02-13 06:03 GMT

Linked news