सीवान में पत्रकार रमेश सिंह को बदमाशों ने मारी... ... Aaj ki Taja Khabar: पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, PMO और अहम मंत्रालय होंगे एक छत के नीचे
सीवान में पत्रकार रमेश सिंह को बदमाशों ने मारी गोली, शादी से लौटते वक्त हमला, हालत गंभीर
बिहार के सीवान में पत्रकार रमेश सिंह को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी. घटना उस समय हुई जब वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की पुष्टि करते हुए एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Update: 2026-02-13 05:39 GMT