वोट डालने के बाद तारीक रहमान का दावा - BNP की जीत... ... Aaj ki Taaza Khabar: बांग्लादेश चुनाव पर उठे सवाल- जमात उम्मीदवार ने लगाया बैलेट सीलिंग में गड़बड़ी का आरोप
वोट डालने के बाद तारीक रहमान का दावा - BNP की जीत तय, कानून-व्यवस्था बहाल करने का वादा
वोट डालने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरपर्सन तारीक रहमान ने भरोसा जताया कि चुनाव में उनकी पार्टी की जीत निश्चित है. उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी और समर्थन के साथ निष्पक्ष चुनाव में BNP की विजय तय है. तारीक रहमान ने सत्ता में आने पर कानून-व्यवस्था बहाल करने और लोगों के अधिकारों व स्वतंत्रता की रक्षा करने का संकल्प भी लिया. उन्होंने बांग्लादेश की संप्रभुता और गरिमा को सर्वोपरि रखने की बात दोहराई.
Update: 2026-02-12 05:23 GMT