गुरुग्राम में रियल स्टेट कंपनी के मालिक की कार पर... ... Aaj ki Taaza Khabar: दुश्मन हमें युद्ध में धकेलना चाहता है! ईरानी राष्ट्रपति की खुली चेतावनी- नहीं देंगे एक इंच भी जमीन
गुरुग्राम में रियल स्टेट कंपनी के मालिक की कार पर फायरिंग
गुरुग्राम में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए. शनिवार देर शाम बदमाशों ने लग्जरी कारों के शोरूम बिग बॉय टॉयज पर कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना हीरो होंडा चौक की है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक बिल्डर की कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं.
बताया जा रहा है कि फायरिंग रियल एस्टेट कंपनी बीपीटीपी के मालिक की कार पर की गई थी. इस हमले में एक गोली ड्राइवर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया. घायल ड्राइवर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
Update: 2026-03-08 05:54 GMT