मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पेट्रोनॉस ने अबू धाबी-दुबई... ... Aaj ki Taaza Khabar: ईरान में जमीनी सेना भेजने से ट्रंप का इनकार, बोले - ‘यह समय की बर्बादी होगी, ईरान पहले ही सब कुछ खो चुका’
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पेट्रोनॉस ने अबू धाबी-दुबई से कर्मचारियों को अस्थायी रूप से हटाया
मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच मलेशिया की सरकारी ऊर्जा कंपनी Petronas ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने सुरक्षा कारणों से अपने अबू धाबी और दुबई स्थित ऑपरेशनों से कुछ कर्मचारियों को अस्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष को देखते हुए यह एहतियाती फैसला लिया गया है. हालांकि यूएई में पेट्रोनास के सभी ऑपरेशन फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए जारी रहेंगे, ताकि कामकाज प्रभावित न हो. पेट्रोनास ने यह भी स्पष्ट किया कि यूएई के बाहर मध्य-पूर्व के अन्य देशों में कंपनी की गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा जोखिमों के कारण कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क कदम उठा रही हैं.
Update: 2026-03-06 03:27 GMT