₹400 करोड़ से जीरो तक: चाबहार पोर्ट फंडिंग खत्म,... ... Budget 2026 LIVE Update: बजट में चाबहार पोर्ट को झटका! शशि थरूर बोले- भारत ईरान से पीछे हटता दिख रहा है

₹400 करोड़ से जीरो तक: चाबहार पोर्ट फंडिंग खत्म, शशि थरूर ने सरकार को घेरा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने Union Budget 2026 में चाबहार पोर्ट के लिए शून्य आवंटन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साल जहां बजट अनुमान में ₹100 करोड़ रखे गए थे, वहीं संशोधित अनुमान में यह ₹400 करोड़ हो गया था, लेकिन इस साल कोई फंड नहीं दिया गया. थरूर के मुताबिक यह संकेत देता है कि भारत ईरान के साथ रणनीतिक चाबहार परियोजना से पीछे हट रहा है, जो मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में चिंता का विषय है. उन्होंने यह भी माना कि ईरान पर पश्चिमी देशों के बढ़ते प्रतिबंध और भारतीय कंपनियों पर संभावित सेकेंडरी सैंक्शन व्यावहारिक बाधा हो सकते हैं, लेकिन फिर भी बजट में शून्य आवंटन को उन्होंने बाहरी दबाव में नीति-समर्पण करार दिया.

Update: 2026-02-01 14:54 GMT

Linked news