‘वायदों के उलट दिशा में ले जाने वाला बजट’: जीतू... ... Budget 2026 LIVE Update: बजट में चाबहार पोर्ट को झटका! शशि थरूर बोले- भारत ईरान से पीछे हटता दिख रहा है
‘वायदों के उलट दिशा में ले जाने वाला बजट’: जीतू पटवारी का मोदी सरकार पर हमला
मध्य प्रदेश के रीवा में UnionBudget2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का वादा किया था, 2022 तक देश को नई दिशा देने और 100 स्मार्ट सिटी विकसित करने की बात कही थी, लेकिन आज पेश किया गया बजट यह संदेश देता है कि देश को गलत दिशा में ले जाया गया है.
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि यह बजट कृषि को लेकर प्रधानमंत्री के पूर्व भाषणों और दावों के बिल्कुल विपरीत है. उनके मुताबिक, किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए जो उम्मीदें जगाई गई थीं, बजट में उनका कोई ठोस प्रतिबिंब नजर नहीं आता. कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बजट सरकार की कथनी और करनी के बीच बढ़ते अंतर को उजागर करता है.