‘बजट से उम्मीदें टूटीं, आम आदमी को कोई राहत नहीं’:... ... Budget 2026 LIVE Update: बजट में चाबहार पोर्ट को झटका! शशि थरूर बोले- भारत ईरान से पीछे हटता दिख रहा है

‘बजट से उम्मीदें टूटीं, आम आदमी को कोई राहत नहीं’: प्रियंका चतुर्वेदी

दिल्ली में UnionBudget2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बजट की सबसे खास बात यह है कि बीएसई के लगभग सभी शेयर लाल निशान में हैं, जो बाजार की निराशा को साफ तौर पर दिखाता है. उनके मुताबिक, सरकार बजट से जुड़ी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी नहीं उतर सकी है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि यह बजट देश की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए कोई स्पष्ट दिशा देगा, लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में आम आदमी को कोई राहत नहीं दी गई है, जिससे महंगाई और रोजमर्रा की परेशानियों से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

Update: 2026-02-01 13:03 GMT

Linked news