राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद विमान हादसे... ... Aaj ki Taaza Khabar News Update: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 लोगों की मौत, सिर्फ एक शख्स जिंदा बचा; पढ़ें 12 जून की बड़ी खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद विमान हादसे पर व्यक्त किया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर एक पोस्ट कर अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बाद हुई जान-माल की हानि बेहद विनाशकारी है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. देश ने इस त्रासदी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को भी खो दिया है. रूपाणी जी हमेशा लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे. मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं."
Update: 2025-06-12 16:36 GMT