केरल में बोले BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर:... ... Aaj ki Taaza Khabar: राम मंदिर पर पाक के बयान पर भारत का प्रहार: 'पाखंडी भाषण देने का कोई हक नहीं'- पढ़ें 26 नवंबर की बड़ी खबरें

केरल में बोले BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर: “मुसलमान हमें वोट नहीं देते, लेकिन हमने कभी किसी का नुकसान नहीं किया”

केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने मुस्लिम समुदाय के वोट पैटर्न और विपक्ष के दावों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट भले ही बीजेपी को नहीं मिलते, लेकिन पार्टी ने हमेशा सबके साथ न्याय किया है और किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया.

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि "सच्चाई यह है कि मुसलमान हमें वोट नहीं देते. लेकिन कांग्रेस को वोट देकर उन्हें क्या मिला? हमने कभी किसी का नुकसान नहीं किया. बीजेपी में मुस्लिम सांसद और नेता रहे हैं- मुख्तार अब्बास नक़वी और शहनवाज़ हुसैन. आज भी जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा में मुस्लिम सांसद हैं."

उन्होंने आगे कहा कि केरल में भी स्थानीय निकाय चुनावों में कई मुस्लिम BJP उम्मीदवार रहे हैं. पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम NDA के दौरान ही राष्ट्रपति बने थे. 2017 से पहले केरल से एक भी केंद्रीय मंत्री नहीं था. हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्लाकुट्टी हैं और राज्य उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम."

राजीव चंद्रशेखर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP जमात-ए-इस्लामी नहीं है. हम संविधान और लोकतंत्र में विश्वास करते हैं. जमात-ए-इस्लामी तो खुलकर कहती है कि वह संविधान नहीं चाहती और लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती. हम मुस्लिम समाज का भरोसा जीतने के लिए मेहनत करेंगे और LDF तथा UDF द्वारा फैलाए जा रहे इस जहरीले प्रचार को खत्म करेंगे."

Update: 2025-11-26 12:54 GMT

Linked news