पूर्व CJI बी.आर. गवई का बयान- 'नहीं, मुझे नहीं... ... Aaj ki Taaza Khabar: राम मंदिर पर पाक के बयान पर भारत का प्रहार: 'पाखंडी भाषण देने का कोई हक नहीं'- पढ़ें 26 नवंबर की बड़ी खबरें

पूर्व CJI बी.आर. गवई का बयान- 'नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई फैसला अलग तरह से देना चाहिए था'

दिल्ली: पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी फैसले को अलग तरह से देने की आवश्यकता महसूस नहीं होती. उन्होंने साफ कहा, "नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता…", जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि कोई फैसला उन्हें अलग तरीके से देना चाहिए था.

पूर्व CJI गवई ने न्यायाधीशों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि "मैं हमेशा कहता हूं कि जजों को यह सोचकर फैसला नहीं लेना चाहिए कि लोग या प्रेस उसे पसंद करेंगे या नहीं. जजों को वही निर्णय देना चाहिए जो उनके सामने मौजूद कागज़ात, तथ्यों और उन पर लागू कानून के आधार पर सही हो."

Update: 2025-11-26 11:56 GMT

Linked news