सीमा घट रही है, सरकार बताए असली स्थिति: अखिलेश... ... Aaj ki Taaza Khabar: राम मंदिर पर पाक के बयान पर भारत का प्रहार: 'पाखंडी भाषण देने का कोई हक नहीं'- पढ़ें 26 नवंबर की बड़ी खबरें

सीमा घट रही है, सरकार बताए असली स्थिति: अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कई बार पूछा गया है कि भारत सरकार देश की वास्तविक और मौजूदा सीमाओं का खुलासा करे, लेकिन सरकार इस पर स्पष्ट जानकारी नहीं देती. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की सीमाएं लगातार घट रही हैं. उन्होंने कहा "...बार-बार सवाल पूछा गया है कि भारतीय सरकार हमारे देश के वास्तविक और मौजूदा क्षेत्रों का खुलासा करे. बीजेपी सरकार के दौरान हम सीमा में लगातार कमी देखते हैं. ये लोग प्रचार और झूठ पर ज्यादा निर्भर हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसा लगता है कि हमारे बॉर्डर और जमीन कम होती जा रही है..." उन्होंने आगे कहा कि चीन देश की प्रगति और समृद्धि में बाधा बन रहा है, इसलिए भारत को ऐसे देशों से सावधान रहना चाहिए जो बार-बार हमारी जमीन पर कब्जा करते हैं.

Update: 2025-11-26 10:30 GMT

Linked news