कॉन्स्टिट्यूशन डे पर पीएम के संदेश पर बोले खड़गे -... ... Aaj ki Taaza Khabar: राम मंदिर पर पाक के बयान पर भारत का प्रहार: 'पाखंडी भाषण देने का कोई हक नहीं'- पढ़ें 26 नवंबर की बड़ी खबरें
कॉन्स्टिट्यूशन डे पर पीएम के संदेश पर बोले खड़गे - “संविधान की दुहाई देने वाले मनुस्मृति की वकालत करते रहे हैं”
संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. खड़गे ने कहा कि आज जो लोग संविधान की प्रशंसा कर रहे हैं, वही पहले इस देश के संविधान को कमज़ोर करने, मनुस्मृति की पैरवी करने और मनुस्मृति से संविधान को बदलने की बात करते रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मनुस्मृति में महिलाओं के लिए कोई स्थान नहीं है, वहां महिलाओं को अछूत माना गया था. इसके साथ ही मनुस्मृति समाज को ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र जैसे वर्गों में विभाजित करती है और आज के समय में इससे भी आगे ‘अति शूद्र’ यानी अछूतों की श्रेणी मौजूद है. खड़गे ने कहा कि ऐसे ग्रंथ की तुलना संविधान से करना सरासर गलत है. “संविधान 140 करोड़ भारतीयों के लिए है, लेकिन मनुस्मृति सिर्फ कुछ लोगों के लिए,” उन्होंने कहा.
Update: 2025-11-26 09:03 GMT