गिप्पी ग्रेवाल का भावुक पोस्ट: 'धरम जी… आप सिर्फ... ... Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार प्रदर्शनकारी पटियाला हाउस कोर्ट से भेजे गए आगे की कार्रवाई के लिए- पढ़ें 24 नवंबर की बड़ी खबरें
गिप्पी ग्रेवाल का भावुक पोस्ट: 'धरम जी… आप सिर्फ एक एक्टर नहीं, एक रोशनी थे'
पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने एक्स/इंस्टाग्राम पर लिखा "यह खबर सुनकर दिल टूट गया. 💔 धरम जी, आप हमेशा उन सबसे सच्चे और ज्ञानवान लोगों में से रहे, जिन्हें जानने का मुझे सौभाग्य मिला. आपकी दयालुता, आपकी समझदारी और आपका स्नेह—इन सबने आपके आसपास रहने वाले हर व्यक्ति पर गहरा असर छोड़ा है. आपके अचानक चले जाने को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है. ऐसा लगता है जैसे हमने सिर्फ एक महान इंसान ही नहीं, बल्कि एक शानदार, हैंडसम अभिनेता और एक मार्गदर्शक रोशनी को खो दिया है. आपको हमेशा अपार सम्मान, प्यार और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा. आपकी आत्मा को शांति मिले. 🕊️ वाहेगुरु मेहर करें." गिप्पी ने लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक महान एक्टर ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक, दयालु इंसान और हर दिल अज़ीज़ शख्सियत थे. उनके अनुसार, धरम जी की अचानक मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है और उनकी कमी हमेशा खलेगी.