ढाका में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हिंसा: कच्चे... ... Aaj ki Taaza Khabar: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच हिंदू देवता की मूर्ति पर चला बुलडोडर- भारत ने जताया एतराज- पढ़ें 24 दिसंबर की बड़ी खबरें

ढाका में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हिंसा: कच्चे बम धमाके में युवक की मौत, तारीक रहमान के दौरे से पहले माहौल गरमाया

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक बार फिर हिंसा भड़क उठी. बुधवार शाम मोगबाजार चौराहे के पास बांग्लादेश मुक्तिजोद्धा संसद सेंट्रल कमांड के नजदीक हुए शक्तिशाली कच्चे बम धमाके में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना निर्वासित बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) नेता तारीक रहमान के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले सामने आई है, जिससे राजनीतिक और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है.

पुलिस के मुताबिक, यह धमाका शाम करीब 7:10 बजे मोगबाजार फ्लाईओवर से फेंके गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के कारण हुआ. बम सड़क पर गिरा और सीधे युवक के सिर पर लगा, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई. मृतक की पहचान सैफुल सियाम (21) के रूप में हुई है.

Update: 2025-12-24 15:18 GMT

Linked news