अरावली पर्वत श्रृंखला में नई खनन लीज़ पर पूरी तरह... ... Aaj ki Taaza Khabar: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच हिंदू देवता की मूर्ति पर चला बुलडोडर- भारत ने जताया एतराज- पढ़ें 24 दिसंबर की बड़ी खबरें
अरावली पर्वत श्रृंखला में नई खनन लीज़ पर पूरी तरह से प्रतिबंध: पर्यावरण मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने दिल्ली से गुजरात तक फैली पूरी अरावली पर्वत श्रृंखला में किसी भी नई खनन लीज़ के आवंटन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के निर्देश राज्यों को जारी किए हैं. यह प्रतिबंध पूरे अरावली क्षेत्र में समान रूप से लागू होगा और पर्वत श्रृंखला की भौगोलिक और पर्यावरणीय अखंडता को बनाए रखने के लिए किया गया है.
मंत्रालय ने यह कदम अरावली को एक निरंतर भौगोलिक रिज के रूप में संरक्षित करने और अनियंत्रित खनन गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से उठाया है. इस दिशा-निर्देश से राज्य सरकारें अब अरावली में नए खनन संचालन की अनुमति नहीं दे सकेंगी, जिससे इस प्राकृतिक धरोहर की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.
Update: 2025-12-24 14:13 GMT