दिल्ली-NCR में राहत: GRAP स्टेज-IV के प्रतिबंध... ... Aaj ki Taaza Khabar: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच हिंदू देवता की मूर्ति पर चला बुलडोडर- भारत ने जताया एतराज- पढ़ें 24 दिसंबर की बड़ी खबरें

दिल्ली-NCR में राहत: GRAP स्टेज-IV के प्रतिबंध तत्काल हटे, स्टेज I–III जारी रहेंगे

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ा फैसला लेते हुए GRAP के तहत लागू स्टेज-IV (Severe+) की कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का आदेश जारी किया है. यह आदेश 13 दिसंबर 2025 को जारी किए गए निर्देशों को रद्द करते हुए लिया गया है.

हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित GRAP (21 नवंबर 2025) के तहत स्टेज-I, स्टेज-II और स्टेज-III की सभी पाबंदियां फिलहाल लागू रहेंगी और उन्हें पूरी सख्ती से अमल में लाया जाएगा. यह कदम वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार को देखते हुए उठाया गया है, लेकिन हालात पर लगातार नजर रखी जाएगी.

Update: 2025-12-24 12:50 GMT

Linked news