यूपी विधानसभा में सीएम योगी का तीखा हमला:... ... Aaj ki Taaza Khabar: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच हिंदू देवता की मूर्ति पर चला बुलडोडर- भारत ने जताया एतराज- पढ़ें 24 दिसंबर की बड़ी खबरें
यूपी विधानसभा में सीएम योगी का तीखा हमला: बांग्लादेश में दलित युवक की हत्या पर विपक्ष को घेरा
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में एक दलित युवक को ज़िंदा जलाए जाने की घटना का ज़िक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा देखिए, बांग्लादेश में एक दलित युवक को ज़िंदा जला दिया गया. ग़ाज़ा पट्टी में जो कुछ भी होता है, उस पर आप लोग आंसू बहाते हैं, लेकिन बांग्लादेश में दलित युवक की हत्या पर आपके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता. आपकी ज़ुबान इसलिए बंद रहती है क्योंकि आप उन्हें सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करते हैं.”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यही सच्चाई है कि यह आपके तुष्टिकरण की नीति की सच्चाई है, जिसकी वजह से बांग्लादेश बना. अगर बांग्लादेश और पाकिस्तान नहीं बने होते, तो हिंदुओं को इस तरह ज़िंदा नहीं जलाया जाता, और अगर ऐसा होता भी, तो उसके क्या नतीजे होते?”
ग़ाज़ा पर कैंडल मार्च, लेकिन हिंदुओं पर चुप्पी?
सीएम योगी ने कहा कि आप ग़ाज़ा के मुद्दे पर कैंडल मार्च निकालते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान और बांग्लादेश में किसी हिंदू की हत्या होती है, तो आपकी बोलती बंद हो जाती है. क्योंकि मरने वाला हिंदू है, दलित है.” उन्होंने विपक्ष से मांग की कि इस घटना की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया जाए और नेता प्रतिपक्ष की ओर से भी एक कड़ा संदेश जाए. सीएम योगी ने कहा कि “हम इस घटना की निंदा करते हैं और बांग्लादेश सरकार को चेतावनी देते हैं…”
रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि “जब हम यहां से बांग्लादेशियों को बाहर निकालेंगे और रोहिंग्याओं को रास्ता दिखाएंगे, तब उनके समर्थन में मत आना. आपने ही बहुतों का वोटर रजिस्ट्रेशन कराया है.” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने अवैध प्रवासियों के आधार कार्ड भी बनवाए हैं. सीएम योगी ने कहा, “आपने बहुतों का आधार कार्ड बनवाने का पाप भी किया है.”