असम में कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर बड़ा फैसला:... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हमीदुल्लाह को तलब किया- पढ़ें 23 दिसंबर की बड़ी खबरें
असम में कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर बड़ा फैसला: कार्बी आंगलोंग और वेस्ट कार्बी आंगलोंग में इंटरनेट सेवाएं बंद
असम के कार्बी आंगलोंग और वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिलों में गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित करने का आदेश जारी किया है. राज्य सरकार के राजनीतिक (A) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि “भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 की धारा 5(2) के तहत तथा दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन (सार्वजनिक आपातकाल या सार्वजनिक सुरक्षा) नियम, 2017 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्बी आंगलोंग और वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिलों में सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं की इंटरनेट/मोबाइल डेटा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक प्रतिबंधित किया जाता है.”
Update: 2025-12-23 14:19 GMT