उन्नाव रेप केस पर आशा देवी का तीखा सवाल: “यह... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हमीदुल्लाह को तलब किया- पढ़ें 23 दिसंबर की बड़ी खबरें

उन्नाव रेप केस पर आशा देवी का तीखा सवाल: “यह कौन-सा नया नियम है, अपराध किया है तो सज़ा मिलनी चाहिए”

2017 के उन्नाव रेप केस को लेकर निर्भया की मां आशा देवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा,“यह कौन-सा नया नियम बनाया जा रहा है… ऐसा नहीं होना चाहिए. आप 500 किलोमीटर दूर हैं या घर पर, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मायने यह रखता है कि आपने अपराध किया है और आपको उसकी सज़ा मिली है.”

आशा देवी ने अदालत से निष्पक्ष सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि“कोर्ट को पीड़िता और उसके साथ जो हुआ, उसे ध्यान में रखकर निष्पक्ष सुनवाई करनी चाहिए. इसमें जमानत बिल्कुल नहीं मिलनी चाहिए… वह परिवार आज भी खतरे में है.”

उन्होंने आगे कहा कि “ऐसा कई बार हुआ है कि निचली अदालत और हाईकोर्ट ने पीड़िता को ही सज़ा जैसी स्थिति में डाल दिया, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट से आरोपियों को राहत मिल गई. कोर्ट खुद मज़ाक बना रही है कि ऐसा फैसला कैसे लिया जा सकता है.” आशा देवी के इस बयान ने एक बार फिर न्याय प्रक्रिया, पीड़ितों की सुरक्षा और जमानत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Update: 2025-12-23 13:22 GMT

Linked news