बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों से देश आहत, बंगाल... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हमीदुल्लाह को तलब किया- पढ़ें 23 दिसंबर की बड़ी खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों से देश आहत, बंगाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कार्रवाई निंदनीय: सुधांशु त्रिवेदी

दिल्ली में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों से पूरा देश चिंतित और आक्रोशित है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी पीड़ा के चलते भारत में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार और पुलिस ने हिंदू संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. त्रिवेदी ने टीएमसी पर “मिनी-पाकिस्तान” जैसी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, उसी तरह बंगाल में भी अलग-अलग बहानों से हिंदुओं के खिलाफ लक्षित कार्रवाई हो रही है.

Update: 2025-12-23 10:42 GMT

Linked news