रोहतक में ऑनर किलिंग: विवाहिता की गोली मारकर... ... Aaj ki Taaza Khabar: हिम्मत है तो सरकार से सवाल करो... ओपेन लेटर पर Eminent Personalities को भूपेश बघेल का करारा जवाब- पढ़ें 20 नवंबर की बड़ी खबरें
रोहतक में ऑनर किलिंग: विवाहिता की गोली मारकर हत्या, देवर गंभीर रूप से घायल
हरियाणा के रोहतक में ऑनर किलिंग का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कहनी गांव में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर विवाहिता सपना की मौके पर हत्या कर दी. वारदात के दौरान सपना का देवर साहिल बहू को बचाने आगे आया तो उसे भी गोली मार दी गई. साहिल को गंभीर हालत में PGI ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
घटना के समय सपना का पति घर पर नहीं था, जिससे वह हमलावरों के निशाने से बच गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सपना ने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह किया था, जिसे उसका मायका पक्ष स्वीकार नहीं कर रहा था. पुलिस मामला ऑनर किलिंग के तौर पर दर्ज कर जांच में जुट गई है.
Update: 2025-11-20 09:32 GMT