MGNREGA नाम बदलने पर कांग्रेस को घेरा, बोले... ... Aaj ki Taaza Khabar: रोहिंग्या नरसंहार मामला: जनवरी में म्यांमार के खिलाफ सुनवाई करेगा संयुक्त राष्ट्र का SC- पढ़ें 20 दिसंबर की बड़ी खबरें
MGNREGA नाम बदलने पर कांग्रेस को घेरा, बोले राजस्थान मंत्री जोगाराम पटेल
जोधपुर में राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने MGNREGA को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता सिर्फ नाम बदलने की बात कर रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता रहे कि योजना के तहत काम के दिनों में बढ़ोतरी हुई है, मजदूरी बढ़ाई गई है और किसानों के हित में कई सुधार किए गए हैं.
जोगाराम पटेल ने कहा, “कांग्रेस प्रवक्ता कह रहे हैं कि MGNREGA का नाम बदला गया है, लेकिन वे यह नहीं बता रहे कि काम के दिनों में इजाफा हुआ, योजना को सरल बनाया गया, मजदूरी बढ़ाई गई और किसानों के हित में कितना काम हुआ है. महात्मा गांधी में हमारी आस्था कांग्रेस से कहीं ज्यादा है, लेकिन वह कानून उतना प्रभावी नहीं था, इसलिए उसे प्रभावी बनाने और जनहित में सुधार किए गए हैं.”
किसानों और मजदूरों के हित में सुधार का दावा
राजस्थान मंत्री ने कहा कि सरकार ने रोजगार भुगतान सुनिश्चित करने, काम की अवधि बढ़ाने और कृषि सीजन में किसानों को आने वाली दिक्कतों को देखते हुए सुधारात्मक कदम उठाए हैं. उनके मुताबिक, इन फैसलों का मकसद योजना को ज्यादा कारगर और लोगों के लिए लाभकारी बनाना है.
कांग्रेस के पास न मुद्दा, न दिशा: पटेल
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जोगाराम पटेल ने कहा, “कांग्रेस इसलिए परेशान है क्योंकि उसके पास न कोई मुद्दा है और न ही करने को कुछ. बिहार में उन्होंने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का अभियान चलाया, उसका क्या नतीजा निकला? दिल्ली में वह पूरी तरह फ्लॉप हो गया.” पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान दे रही है. उन्होंने कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और ऐसे बयानों से कांग्रेस को कोई राजनीतिक फायदा नहीं मिलने वाला.