हिजाब विवाद पर झारखंड में सियासी घमासान: इरफान... ... Aaj ki Taaza Khabar: रोहिंग्या नरसंहार मामला: जनवरी में म्यांमार के खिलाफ सुनवाई करेगा संयुक्त राष्ट्र का SC- पढ़ें 20 दिसंबर की बड़ी खबरें
हिजाब विवाद पर झारखंड में सियासी घमासान: इरफान अंसारी के बयान पर जेडीयू नेता सरयू राय का पलटवार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े वायरल हिजाब विवाद पर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और जेडीयू नेता सरयू राय के बीच तीखी बयानबाज़ी देखने को मिली है. धनबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यदि किसी के साथ इस तरह का अशोभनीय व्यवहार होता है तो वह खुद आगे बढ़कर उसका समर्थन करेंगे.
उन्होंने कहा कि मैंने फैसला किया है कि अगर किसी के साथ ऐसा गलत व्यवहार होता है तो मैं सामने आऊंगा... आपने उस लड़की को प्रताड़ित किया है. लोगों में भारी आक्रोश है और इसी संदर्भ में मैंने कहा कि अगर ऐसी कोई लड़की झारखंड आती है तो मैं उसका स्वागत करूंगा. मैं उसे सरकारी नौकरी दूंगा, उसकी पसंद की पोस्टिंग दूंगा, तीन लाख रुपये सैलरी दूंगा और सरकारी फ्लैट भी दूंगा... यहां हम जातिगत भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे और जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी... डॉक्टरों में भी भारी गुस्सा है..."